साहेबगंज

बरहरवा रेलवे स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र मेल से 2.1किलो अफीम बरामद,दो तस्कर गिरफ्तार

2.1 kg opium recovered from Brahmaputra Mail at Barharwa railway station, two smugglers arrested

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज बरहरवा भारतीय रेलवे के माध्यम से मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ एवं सीआईबी मालदा की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब2.100 किलोग्राम संदिग्ध अफीम बरामद की है।मामले में दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपीएस बरहरवा को सौंप दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 मई 2026 को मादक एवं साइकोट्रोपिक पदार्थों की तस्करी संबंधी गुप्त सूचना मिलने पर सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से आरपीएफ इंस्पेक्टर बरहरवा संजीव कुमार के निर्देशन में विशेष जांच एवं निगरानी अभियान चलाया गया। अभियान में इंस्पेक्टर लाल बहादुर माझी,एचसी महेश कुमार आर्य, एएसआई रवि शंकर यादव, आरपीएफ सीआईबी मालदा के एचसी नूपुर बरन मिद्या तथा सीडीपीएस मालदा के एएसआई बाबुल दास शामिल थे।संयुक्त टीम ने ट्रेन संख्या15658डाउन ब्रह्मपुत्र मेल के बरहरवा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर प्लेटफॉर्म संख्या-1पर सघन जांच अभियान चलाया गया।जांच के दौरान कोच संख्या बी-5की बर्थ संख्या39पर यात्रा कर रहे दो व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।पूछताछ में दोनों ने अपना नाम रुबुल अली एवं सहलम अली बताया।लगातार पूछताछ के बाद रुबुल अली ने स्वीकार किया कि उसने अपने पेट के चारों ओर भूरे रंग के एडहेसिव टेप से अफीम बांध रखी है,जबकि सहलम अली उसका सहयोगी है।इसके बाद दोनों को ट्रेन से उतारकर प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित एफओबी न्यू फरक्का छोर के पास लाया गया।एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए एएससी आरपीएफ मालदा को सूचित किया गया।स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में धारा50 एनडीपीएस एक्ट का पालन करते हुए तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान अभियुक्त रुबुल अली के कब्जे से दो पैकेटों में कुल2.100किलोग्राम संदिग्ध अफीम बरामद हुई, जिसकी अनुमानित अवैध बाजार कीमत लगभग 10 लाख 50हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। वहीं अभियुक्त सहलम अली के पास से एक वीवो मोबाइल फोन तथा दैनिक उपयोग का सामान भरा बैकपैक बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों अभियुक्त ने बताया कि वे रंगिया से दिल्ली जा रहे थे तथा उक्त मादक पदार्थ दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति को पहुंचाना था,जिसके एवज में प्रत्येक को10हजार रुपये मिलने वाले थे। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारी के पूर्व उन्हें उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई तथा उनके परिजनों को भी सूचित किया गया। बाद में जब्त सामान,जब्ती सूची एवं अन्य दस्तावेजों सहित दोनों अभियुक्त को अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपीएस बरहरवा को सौंप दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button