दो पहिया वाहन बिना हेलमेट ट्रिपल लोड बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के आदेशानुसार दिनांक शुक्रवार को जिले में दो पहिया वाहन बिना हेलमेट ट्रिपल लोड बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चालक चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया जिसमे पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर द्वारा जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले के वाहन चालकों के विरुद्ध जिले पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर के नेतृत्व में एवं पु०नि०सह यातायात थाना प्रभारी के साथ वाहन चेकिंग किया गया जिसमें 05 पुलिस पदाधिकारी एवं 15 गृहरक्षक की टीम गठित की गई थी। गठित टीम के द्वारा वाहन चेकिंग में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले- 74 वाहनों का चालान काटा वंही ट्रिपल लोड वाले -30 वाहनों एवं मोबाइल यूजिंग -02 बिना इंश्योरेंस- 06 वाहनों का चालान काटा गया। पुलिस उपाधीक्षक सी0सी0आर के निर्देश पर बिना हेलमेट वाले 29 वाहन चालकों को शपथ पत्र भरवाकर छोड़ा गया। वंही अन्य लोगों को भी जागरूकता करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक सी0सी0आर0 के नेतृत्व में एवं पु0नि0 थाना प्रभारी यातायात बारी-बारी से स्थान बदलकर जैसे – झील त्रिमूर्ति चौक के पास वाहन चेकिंग लगाया गया एवं इंद्रपुरी चौक से लेकर झंडा चौक एवं पंच मंदिर चौक तक मेन रोड पर लगे वाहन को नो पार्किंग का फाइन करते हुए विशेष तौर पर अभियान चलाया गया।




