
24 मई रविवार को पूर्ण आहुति के साथ होगा भंडारा प्रसादी का आयोजन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर कस्बे के नयागांव सड़क मार्ग पर कुण्डा जलाश्य के पास स्थित मां नगरकोट वाली के दरबार में 23 मई शनिवार को देर सांयकाल विशाल जागरण का आयोजन मां नगरकोट सेवा समिति के तत्वावधान में मां नगरकोट माता की पूजा अर्चना कर ज्योति प्रज्जावलित के साथ धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय एवं दुर दराज से पधारे भजन गायक कलाकार एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतिया देकर माता की महिमा का गुणगान करेगें। मां भगवती के जगराते की तैयारियों को लेकर समस्त श्रद्वालु जुट गए हैं और अन्तिम रुप दिया जा रहा है। वहीं इससे पूर्व नगरकोट वाली माता के दरबार में फूल बंगला झांकी और रंग बिरंगी मनमोहक आकर्षक लाईटों से मन्दिर प्रांगण जगमागाया जाएगा। मां नगरकोट वाली माता के भक्त एवं निवर्तमान पार्षद रामस्वरुप सैनी,बन्टी भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि नयागांव सड़क मार्ग स्थित नगरकोट वाली माता के दरबार में मां भगवती के रात्रि जागरण का आयोजन भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में 23 मई शनिवार को देर सांयकाल मां की चौकी सजाकर ज्योति का आह्वान के साथ शुभारम्भ होगा। जहां स्थानीय एवं दुरदराज से पधारे हुए गायक कलाकार मधुर ध्वानि पर मां की महिमा का गुणगान कर माता को रिझांएगें । वहीं मातारानी का भव्य दरबार,इत्र वर्षा, मनमोहक आकर्षक झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहेगी। वहीं मन्दिर परिसर में आयोजित मां भगवती के रात्रि जागरण का समापन तारा रानी के तीन जन्मों की कथा के साथ महाआरती के साथ किया जाएगा। वहीं 24 मई रविवार को भण्डारा प्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा जहां स्थानीय एवं दुर दराज से पधारे मां के भक्त मां के दरबार में अपनी अरदास लगाकर भोजन प्रसादी ग्रहण कर माता से परिवार में सुख, शांति,समृद्धि के साथ श्रेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं मांगी जाएगी।


