झुंझुनू

मोहनलाल डोटासरा ने तेजाजी मन्दिर में 51 हजार रुपये नगद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा की 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। निकटवर्ती गांव भागू का बास हाल झुंझुनूं रिको निवासी भामाशाह एवं तेजा भक्त व्यवसायी मोहनलाल डोटासरा ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर शाॅल, साफा एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के  जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद लोयल, सलाहकार मामराज महला, ब्लॉक महासचिव सुरेश बेनीवाल ने स्वागत किया। निर्माणाधीन तेजाजी मन्दिर के लिए समाजसेवी एवं तेजा भक्त मोहनलाल डोटासरा द्वारा 51 हजार रुपए नगद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के झुंझुनूं शहर ब्लॉक अध्यक्ष सूबे. विजय सिंह बेनीवाल ने समाजसेवी मोहनलाल डोटासरा का धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें सभी का श्रद्धा भावना से अच्छा सहयोग मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button