बरेली

पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स समिती का स्थापना दिवस सम्पन्न                              

भारतीय मजदूर संघ सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने गिरीश पाण्डेय 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स समिती का छठा स्थापना दिवस डी.आर.एम कार्यालय इज्जत नगर स्थित संघ कार्यालय में ओ.पी.एन तिवारी जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ समारोह के मुख्य अतिथि बम्बई से पधारे अखिल भारतीय सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी.एन.पी.रवि रमन तथा पूर्वोत्तर रेलवे के सिनिअर डी.पी.ओ.संदीप सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ उपरोक्त के अतिरिक्त शंकर लाल क्षेत्रीय संगठन सचिव ब्रज क्षेत्र,ओ.पी.एन. तिवारी विभाग प्रमुख, आर.पी.सिंह प्रदेश कार्य समिति सदस्य तथा गिरीश चन्द्र पाण्डेय अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ बरेली ने दीप प्रज्वलित कर तथा विश्व कर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर सिनिअर डी.पी.ओ. पूर्वोत्तर रेलवे बरेली ने संघ के उद्देश्यों एवम श्रमिक हित में किये गए कार्यों की सराहना करते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों से कहा कि यदि उन्हें सेवानिवृत्ती के उपरान्त मिलने वाले लाभ में कोई परेशानी हो तो वह निःसंकोच मेरे पास आयें मैं हर संभव प्रयास कर आपकी समस्या का समाधान कराऊंगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष वी.एन.पी रवि रमन ने संघ द्वारा देश भर में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए किये गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए एकता पर बल दिया। प्रांतीय कार्यकारीणी सदस्य आर.पी. सिंह ने भी श्रमिक हित व श्रमिक एकता पर बल दिया तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशानुसार सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ) की जिला इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जिलाध्यक्ष गिरीश चन्द्र पाण्डेय बी.एस.एन एल.,जिला मंत्री डी.के. सिंह रेलवे जिला कोषाध्यक्ष, पी.सी.शुक्ला रेलवे के नाम की घोषणा की गयी। जिलाध्यक्ष गिरीश चन्द्र पाण्डेय ने सभी को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया तथा कहा कि अन्य विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समावेश कर जिला कार्यकारीणी का विस्तार किया जायेगा। अन्त में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ओ.पी.एन.तिवारी जी ने समरोह को सफल यादगार बनाने के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए आभार ब्यक्त किया ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button