खैरथल
राजस्थान प्रदेश बनेगा समावेशी विशेष शिक्षा में सिरमौर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जयपुर /खैरथल। संपूर्ण देश में पहली बार किसी प्रदेश में व्याख्याता विशेष शिक्षा के स्थाई पदों का सृजन पदोन्नति और सीधी भर्ती होने जा रही है जिससे प्रदेश में दिव्यांग शिक्षा में होगा गुणवत्तापूर्ण विकास
सरकार और शिक्षा विभाग ने समावेशी विशेष शिक्षा में दिव्यांग विद्यार्थियों के शिक्षण कार्य के लिए 121 व्याख्याता विशेष शिक्षा के पदों की सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है विदित है पिछले दिनों 105 व्याख्याता विशेष शिक्षा पदों पर पदोन्नति पदस्थापन हो चुका है व्याख्याता विशेष शिक्षा की भर्ती विज्ञापन से विशेष शिक्षा के क्षेत्र में बेरोजगार लोगों में खुशी की लहर है कि वह सीधे ही प्रतियोगी परीक्षा से व्याख्याता विशेष शिक्षा बन सकेंगे
प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में किसी राज्य में पहली बार व्याख्याता विशेष शिक्षा पदों की सीधी भर्ती हो रही है यह अपने आप में एक स्वर्णिम इतिहास है इससे दिव्यांग विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी सरकार का यह कदम दिव्यांग विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है यह जानकारी
पवन कुमार शर्मा प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान विशेष शिक्षक संघ ने दी
