बोकारो

संतुलित उर्वरक उपयोग पर विशेष जागरूकता पर कसमार में कार्यशाला आयोजित

कसमार प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला में किसानों को दी गई जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। खरीफ फसल की खेती किसानी को लेकर आज कसमार प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल की तैयारी को लेकर शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। आने वाले खरीफ फसल के मौसम में कम वर्षा होने की स्थिति में खेती-बाड़ी किसानी में कृषि के अन्य विकल्पों पर गहन विचार विमर्श एवं चर्चा किए गए तथा खेती बाड़ी में संतुलित मात्रा में उर्वरक उपयोग करने पर चर्चा किए गए। जिला कृषि पदाधिकारी बोकारो के पत्रांक 187 दिनांक 18-0 5- 2026 के आलोक में यह कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसमें प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंचल कुमार ने खरीफ मौसम में कम वर्षा होने की स्थिति में अन्य विकल्प अपनाने पर जोर देते हुए मोटा अनाज जैसे मड़वा गोंदली एवं अन्य फसलों की खेती करने पर जोर दिए। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अरुण कुमार ने कृषको के लिए अनुदान पर मिलने वाले कृषि उपकरण खाद बीज सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपस्थित कृषक मित्रों एवं किसानों को दिए। इसी तरह सहायक तकनीकी प्रबंधक कुलदीप कुमार ने कृषकों से खेती किसानी कर आमदनी में इजाफा करने पर जोर दिए। मौके पर कृषक मित्र मृत्युंजय जायसवाल, धर्मनाथ महतो, अक्षय कुमार, कालीचरण महतो, राजेंद्र सिंह, युगल मुंडा, फलाली महतो एवं दुर्योधन मांझी, कालीचरण सोरेन ,सहदेव प्रसाद टुडू, राखाल चंद्र, बृजेश नायक, गोलकनाथ ठाकुर, विनोद कुमार, सुलेखा देवी ,शोभा देवी सहित और उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button