गाजियाबाद

खरखड़ी-घिटोरा मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

18 लाख की लागत से बनेगी सीसी सड़क, गांव को मिलेगा बेहतर संपर्क मार्ग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : ग्राम पंचायत खरखड़ी में भाजपा नेता ईश्वर मावी और जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने 18 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी सड़क निर्माण कार्य का आज शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत गांव के बुजुर्गों द्वारा नारियल फोड़कर की गई। उद्घाटन समारोह में पहुंचने पर ग्रामीणों ने भाजपा नेता ईश्वर मावी और जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी का फूल-मालाओं और नोटों की मालाओं से भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने कहा कि जिला पंचायत की ओर से पहले भी खरखड़ी गांव में कई विकास कार्य कराए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि गांव को बंथला-ढिकोली मार्ग से जोड़ने वाली सड़क के बाद अब खरखड़ी से बागपत के घिटोरा गांव तक जाने वाले संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में चौधरी महेश बैसोया और भाजपा नेता महावीर गुर्जर ने कहा कि अंशु सूरज मावी द्वारा गांव में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामवासियों की ओर से उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस दौरान जिले सिंह, पंडित फूलचंद शर्मा, रजन बैसोया, महाराज सिंह, ओमसेन, चौधरी बेगराम, सुरेंद्र, राजपाल, भगवानदास, सतवीर, राजेश और ऋषिराज समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button