बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
Peace committee meeting held regarding Bakrid festival

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज आगामी बकरीद ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को मुफ्फसिल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने की।वही सदर सीओ बासुकीनाथ टुडू,मंडरो सीओ संजय शुक्ला,सदर इंस्पेक्टर अमित गुप्ता,मुफ्फसिल थाना प्रभारी अनीश कुमार पाण्डेय भी मौजूद रहे। बैठक में जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया।बैठक में बकरीद पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने,आपसी सद्भाव कायम रखने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।वहीं सदर एसडीपीओ ने कहा कि बकरीद त्याग,बलिदान और इंसानियत का पर्व है,जिसे सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं।उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही। वहीं जिला प्रशासन की पैनी नजर सोशल मीडिया पर भी बनी रहेगी,जिसमें सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं विवादित पोस्ट करने वालों की अब खैर नहीं।बैठक में साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था,नमाज के दौरान सुरक्षा,संवेदनशील स्थलों पर निगरानी एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट से बचने को लेकर भी चर्चा की गई।प्रशासन की ओर से कहा गया कि पर्व के दौरान पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।



