गोड्डा

विधायक के पहल पर बिशनपुर यादव टोला में फिर शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य

ग्रामीणों में खुशी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महगामा। महगामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर यादव टोला में लंबे समय से अधूरा पड़ा सड़क निर्माण कार्य एक बार फिर शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। बताया जाता है कि सड़क निर्माण कार्य कर रही एजेंसी बीच में ही काम अधूरा छोड़कर चली गई थी, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति और भी बदतर हो जाती थी, जिससे आवागमन में भारी दिक्कत होती थी।ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री सह महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह को आवेदन देकर जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की थी। आवेदन मिलने के बाद मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग एवं एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिया। इसके बाद कुछ दिनों के भीतर ही निर्माण एजेंसी दोबारा गांव पहुंची और सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। सड़क निर्माण कार्य दोबारा शुरू होते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बन जाने से गांव के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी और बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी परेशानी नहीं होगी। ग्रामीण अनिल यादव, कमलेश्वरी यादव, मिथलेश यादव, लक्ष्मण यादव एवं बालकृष्ण यादव सहित अन्य लोगों ने विधायक दीपिका पांडेय सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पहल से समस्या का समाधान हो रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button