भरत पुर
राजस्थान पेंनशर समाज उप शाखा भुसावर ने मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को सौपा ज्ञापन
दवा व उपचार व्यवस्था बहाल करने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर में राजस्थान सरकार की आरजीएचएस योजना के अन्तर्गत पेंशनर्स को निःशुल्क उपचार एवं दवाई उपलब्ध नहीं होने से परेशान पेंशनर्स समाज उप शाखा भुसावर ने आज सोमवार को अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए पेंशनर्स समाज उप शाखा के अध्यक्ष महेश चन्द जती एवं सैकडों पेंशनर्स की मौजूदगी में उपखण्ड अधिकारी राधेश्याम मीणा के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आरजीएचएस व्यवस्था को तत्काल सुचारु करने की मांग की गई। जहां ज्ञापन के माध्यम से बताया कि लगभग एक बर्ष से प्रदेशभर के पेंशनर्स को अनुमोदित अस्पातालों एवं फार्मा स्टोर्स से आरजीएचएस योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं में लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वहीं विशेष रुप से 14 अप्रेल 2026 से स्थिति और गम्भीर हो गई है,जबसे सूचीबद्ध अस्पातालों ने आरजीएचएस के तहत उपचार देना बन्द कर दिया तथा फार्मा स्टोर्स द्वारा भी निशुल्क दवाइयां उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। वहीं पेंशनर समाज उपशाखा भुसावर के अध्यक्ष महेश चन्द जती ने ज्ञापन में उल्लेख के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि अधिकांश पेंशनर्स वृद्धवस्था में गम्भीर बीमारियों से जूझ रहे हैं और नियमित उपचार व दवाइयो पर निर्भर है। ऐसे में चिकात्सा सुविधा बाधित होने से उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। वहीं पेंशनर समाज उप शाखा भुसावर ने चेतावनी दी कि यदि चिकित्सा सुविधा के अभाव में किसी पेंशनर के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। ज्ञापन के दौरान बड़ी संख्या में पेंशनर समाज उप शाखा भुसावर के सैकड़ों पेंशनर्स मौजूद रहे जिन्होनें योजना को इंश्योरेंस या पुनर्भरण मोड पर ले जाने का पुरजोर विरोध किया।



