बरेली
श्री हरि मंदिर बरेली में 26 मई से 1 जून तक होगी दिव्य और अलौकिक श्रीमद भागवत कथा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : कथा व्यास परम पूज्य राष्ट्रीय संत श्री गोविंद देव गिरी जी महाराज(कोषाध्यक्ष श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या, उपाध्यक्ष श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा) की श्रीमद् भागवत कथा श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन में 26 मई से 1 जून तक प्रतिदिन शाम 5.30 बजे से 9.30 बजे हम सभी भक्तजनों को श्रवण करने का अवसर मिलेगा।
श्री हरि मंदिर सेवा ट्रस्ट समिति बरेली आप सभी सौभाग्यशाली भक्तजन को सादर सपरिवार आमंत्रित करती हैं।



