अमरोहा

बकरीद को लेकर कोतवाली में अमन कमेटी की बैठक

सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील।

​ नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा के हसनपुर में आगामी ईदुल अज़हा के त्योहार को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को नगर की कोतवाली प्रांगण में अमन कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
​बैठक में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक
राजेश कुमार तिवारी ने सभी से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा न डाली जाए और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान जामा मस्जिद के शहर इमाम मेहराजुद्दीन ने बताया कि सभी लोग भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। वहीं चमन अंसारी ने भी प्रशासन को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।​इस मौके पर इकराम प्रधान, शराफत मलिक, मोहम्मद उमर, मोहम्मद यूसुफ, हाजी कलुआ, करी, अनीश, मौलाना मकसूद अहमद, मौलाना समीम रजा, अलीमुद्दीन, नगर पालिका बाबू गुलाम जिलानी, नईमुद्दीन और सदाकत खां सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button