रामपुर शाहबाद

ईद उल अजहा को लेकर शांति समिति की बैठक खुले में ना करें कुर्बानी सड़कों पर नहीं होगी नमाज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। ईद उल अज़हा के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम आशुतोष कुमार ने की।बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कुर्बानी खुले में या सार्वजनिक स्थानों पर न की जाए, बल्कि निजी परिसरों में ही की जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि ईद की नमाज़ निर्धारित ईदगाह या मैदान में ही अदा की जाए, सड़कों पर नमाज़ पढ़ने की अनुमति नहीं होगी एसडीएम आशुतोष कुमार ने कहा कि ईद उल अज़हा का पर्व आपसी भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है। प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सभी नागरिकों से अपील है कि वे कुर्बानी खुले व सार्वजनिक स्थानों पर न करें और नमाज़ के लिए सड़कों का उपयोग न करें। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम आशुतोष कुमार ने बिजली विभाग तथा नगर पंचायत को निर्देशित किया है कि बिजली व पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।बैठक में अपराध निरीक्षक जयप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक अतिशय जैन, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, हेड मोहर्रिर दिलशाद खां सहित शांति समिति के तमाम सदस्य उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button