जालौन
व्यसनमुक्त जन जागरण रैली को विधायक ने हरी झंडी दिखा किया रवाना
प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय तुलसी नगर उरई सेवा केंद्र से 29 मई को नशा मुक्त भारत अभियान शुरू करते हुए एक व्यसनमुक्ति जन जागरण रैली निकाली गई। यह रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं ब्रह्माकुमारीज संस्थान के सहयोग से विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई के उपलक्ष्य में रैली को सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर जनपद सलाहकार बहन तृप्ति यादव, काउंसलर भ्राता महेश कुमार, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े सोशल वर्कर भ्राता दिनेश कुमार ने प्रतिभाग किया। खास बात यह है कि यह रैली में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नारकोटिक्स ब्यूरो एवं ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग के संयुक्त तत्वावधान में पूरे देश में चलाया जा रहा है। रैली का शुभारंभ करते हुए विधायक ने कहा कि आज युवा पीढ़ी नशे के अंधकार में जा रही है। उन्हें बचाने के लिए इस प्रकार के जनजागरूकता अभियान अत्यंत आवश्यक है। इस जन जागरण रैली का आकर्षण का केंद्र नुक्कड़ नाटक था जिसमें यह दर्शाया गया कि कैसे राजयोग मेडिटेशन के द्वारा परमात्मा की शक्ति से व्यसन जैसे गुटखा, शराब, सिगरेट, तम्बाकू, ड्रग्स पर सहज मुक्ति कैसे पाई जा सकती है। ब्रह्माकुमारीज का प्रयास समाज में नई चेतना और सकारात्मक बदलाव लाएगा। सेवा केंद्र इंचार्ज राजयोगिनी मीना दीदी ने सभी को नशा मुक्त रहने की प्रतिज्ञा कराई। उन्होंने कहा कि नशे की वजह से प्रतिवर्ष करीब 13.50 लाख लोग नशे की चपेट में आकर जीवन गंवा देते हैं। ब्रह्माकुमारीज द्वारा सिखाया जाने वाला राजयोग नशा मुक्ति का प्रभावी माध्यम है। रैली में मुख्य रूप से बीके सरिता बहन, बीके बृजभान भाई, संतोषी बहन, निधि, सुनीता, भरत, सौरभ गुप्ता, गोविंद, उदय ,संतोष, सूरज सुशील, दुर्गा, प्रहलाद, स्टेशन मास्टर प्रवेश निरंजन, रूपेंद्र, गोपालजी, अनिल गुप्ता, विनीता गुप्ता सहित अनेकों लोग शामिल रहे।
