जालौन

आठ दिन तक नहीं पहुंचे पशु चिकित्सक, बीमार गाय ने तोड़ा दम

सुढार सालाबाद में पशुपालक ने लगाए गंभीर आरोप, समय पर इलाज न मिलने से हुई गाय की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जालौन (उरई)। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सुढ़ार सालाबाद में पशु चिकित्सकों की लापरवाही का मामला सामने आया है। गांव निवासी मनीष तोमर ने आरोप लगाया है कि उनकी गाय पिछले करीब 8 दिनों से गंभीर रूप से बीमार थी। गाय के इलाज के लिए उन्होंने कई बार हेल्पलाइन नंबर और संबंधित डॉक्टरों को फोन कर सूचना दी, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिलता रहा।
पीड़ित मनीष तोमर का कहना है कि डॉक्टरों द्वारा लगातार “10 मिनट में आ रहा हूं”, “15 मिनट में पहुंच रहा हूं” और “1 घंटे में आ रहा हूं” जैसे जवाब दिए जाते रहे, लेकिन कोई भी चिकित्सक मौके पर नहीं पहुंचा। समय पर उपचार न मिलने के कारण आखिरकार गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मनीष तोमर ने बताया कि उन्होंने यह गाय करीब ढाई से तीन महीने पहले लोन पर खरीदी थी। गाय की मौत से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने पशु चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय पर इलाज मिल जाता तो शायद गाय की जान बचाई जा सकती थी। गांव के लोगों में भी इस घटना को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पशु चिकित्सकों की लापरवाही के कारण पशुपालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button