गोड्डा

बलबड्डा हाई स्कूल मैदान में कुर्मी समाज की बैठक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
मेहरमा। मेहरमा प्रखंड के बलबड्डा हाई स्कूल मैदान में कुर्मी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुर्मी समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती, शिक्षा के विकास एवं सामाजिक एकता को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में कुर्मी समाज के लोग शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम है। बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने, युवाओं को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही अपने अधिकारों एवं विकास के मुद्दों को मजबूती के साथ उठा सकता है। इस दौरान समाज में व्याप्त विभिन्न सामाजिक चुनौतियों, युवाओं की भूमिका, महिलाओं की भागीदारी तथा समाज के आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने और समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित लोगों ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, जागरूकता फैलाने, जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने तथा समाज को मजबूत एवं संगठित बनाने का संकल्प लिया। साथ ही समाज के हित से जुड़े मुद्दों पर समय-समय पर बैठक आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। कार्यक्रम के अंत में समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने सभी लोगों से एकता, भाईचारा और सामाजिक  बनाए रखने की अपील की। बैठक में समाजसेवी अरुण राम, नयन राम, दीपक सिंह देव, गुलशन कुमार, योगेश कुमार, निर्भय कुमार सिंह, अभिषेक मंडल, अशोक कुमार महतो, नवनीत कुमार, राजेश सिंह, शैलेंद्र सुमन, विनोद बिहारी महतो, शीतल सिन्हा अन्य लोग उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button