जालौन

बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 को लेकर डीवी कॉलेज में तैयारियां पूरी

समीक्षा बैठक में दिए गए अहम निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

उरई। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा आयोजित होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से दयानंद वैदिक कॉलेज (डीवी कॉलेज), उरई में समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। जनपद जालौन में परीक्षा के लिए कुल सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
डीवी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर आयोजित बैठक में उप नोडल समन्वयक प्रो. राजेश चंद्र पांडे के मार्गदर्शन तथा केंद्राध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में परीक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में कक्ष निरीक्षकों, पर्यवेक्षकों तथा संबंधित अधिकारियों ने सहभागिता की। इस दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान परीक्षा की पारदर्शिता, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाओं, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता तथा परीक्षा संचालन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
अधिकारियों ने परीक्षा को पूरी तरह नियमों के अनुरूप, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए तैयार की गई कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया। बैठक में परीक्षा से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया।
बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के सफल आयोजन को लेकर प्रशासनिक एवं शैक्षणिक स्तर पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को बेहतर एवं व्यवस्थित परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button