मथुरा

आईपीएल जीतते ही वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का

प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपनी कप्तानी और बेहतरीन खेल के दम पर आईपीएल 2026 का खिताब जिताने के बाद दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी जीतने के बाद इस स्टार कपल ने किसी भव्य पार्टी में जाने के बजाय अध्यात्म की राह चुनी। दोनों ने वृंदावन में विख्यात संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद लिया। विराट और अनुष्का बेहद शांत और निजी तरीके से वृंदावन पहुंचे। दोनों ने यमुना किनारे एकांतवास में समय बिताया। इस दौरान उन्होंने प्रेमानंद महाराज के आश्रम में आयोजित सत्संग में भाग लिया और संत के साथ गहरी आध्यात्मिक चर्चा की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में विराट और अनुष्का बेहद सादगीपूर्ण अंदाज में जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों ने महाराज जी की बातें बेहद ध्यानपूर्वक सुनीं और जीवन व अध्यात्म से जुड़े कई विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रेमानंद महाराज ने भी इस जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उन्हें राधा नाम की महिमा और भक्ति का मार्ग समझाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button