शामली

धारदार हथियार से जानलेवा हमले के मामले में वांछित महिला गिरफ्तार, जेल रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। गांव मलकपुर में महिला और युवती के साथ मारपीट व जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने वांछित महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का पति पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस के अनुसार गांव मलकपुर निवासी गुफरान पुत्र यूनुस ने थाना कैराना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही सद्दाम पुत्र हनीफ तथा उसकी पत्नी सन्नो ने उसकी पत्नी और भतीजी के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दोनों को घायल कर दिया था। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में बुधवार को संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार के नेतृत्व में  कैराना पुलिस ने वांछित आरोपी सन्नो पत्नी सद्दाम निवासी मलकपुर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी सद्दाम पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार महिला के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button