कैराना

चोरी की बाइक काटकर बेचने की तैयारी में था आरोपी, पुलिस ने पार्ट्स समेत दबोचा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए कैराना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार 10 मई को गांव भूरा निवासी मुन्शाद पुत्र जाहिद ने थाना कैराना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल गांव भूरा के जंगल क्षेत्र से चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। बुधवार को पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान  कैराना पुलिस को सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने वाहन चोरी के आरोपी सौरभ पुत्र कृष्णपाल निवासी गांव पीरखेड़ा, थाना झिंझाना को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल के विभिन्न पार्ट्स बरामद किए हैं, जिनमें दो टायर सहित व्हील, मोटरसाइकिल का हैंडल तथा नंबर प्लेट शामिल हैं। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर वाहन चोरी से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button