बरेली
05 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत होगा वृहद वृक्षारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद में होगा 7.80 लाख पौधों का रोपण, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून 2026 के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत जनपद बरेली में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत जनपद में कुल 7 लाख 80 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप वृक्षारोपण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाए तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण की भी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के लिए जनसहभागिता के साथ वृक्षारोपण अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए।


