गाजियाबाद

सहयोग फाउंडेशन द्वारा शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

रक्तदान शिविर का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : सहयोग फाउंडेशन के तत्वावधान में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सचखंड नानक धाम गुरुद्वारा, इंद्रापुरी लोनी गाजियाबाद में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में राष्ट्रवादी भाईयों बहनों एवं युवाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया और इसे महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की गई।
इस अवसर पर साध्वी प्राची दीदी, एमएलसी श्री चंद शर्मा  भी शिविर में पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए समाजसेवा और राष्ट्रसेवा के कार्यों में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
आयोजकों ने बताया कि रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और युवाओं में मानव सेवा की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button