बरेली

13वां श्रीराम मूर्ति मेमोरियल फर्स्ट यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट आरंभ

तीन दिवसीय टूर्नामेंट में 12 कैटेगरी में शामिल हो रहे हैं 25 जिलों के 425 से ज्यादा खिलाड़ी,

एसआरएमएस इंजीनियरिंग कालेज स्थित इनडोर स्टेडियम में खेले जा रहे हैं सभी 725 मुकाबले
 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : एसआरएमएस सीईटी परिसर स्थित इनडोर स्टेडियम में शुक्रवार को शानदार उद्घाटन के साथ 13वां श्रीराम मूर्ति मेमोरियल फर्स्ट यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट आरंभ हो गया। ‘स्टैग ग्लोबल’ द्वारा प्रायोजित, उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन (UPTTA) के तत्वावधान में जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन, बरेली द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट के सलाहकार सुभाष मेहरा ने फीता काटकर किया। इस दौरान एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति, बरेली टेबल टेनिस संघ के सचिव दीपेंद्र कमथान, चीफ रेफरी अमित सिंह, टूर्नामेंट डायरेक्टर एनके लाहिरी, टूर्नामेंट के डिप्टी रेफरी प्रमोद यादव, नेशनल टीम के कोच पराग अग्रवाल और इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डा. प्रभाकर गुप्ता, आईएमएस के प्रिंसिपल एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डॉ.एमएस बुटोला ने दीप प्रज्वलित किया। उद्घाटन समारोह के बाद मेंस और विमेंस सिंगल्स, यूथ ब्वायज और गर्ल्स (अंडर 19), जूनियर बॉयज और गर्ल्स (अंडर 17), सब जूनियर बॉयज और गर्ल्स (अंडर 15), कैडेट बॉयज और गर्ल्स (अंडर 13), होप्स बॉयज और गर्ल्स (अंडर 11) जैसे 12 वर्गों में स्पर्धाएं आरंभ हुईं।
आदित्य मूर्ति ने दी सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं—–
उद्घाटन समारोह में आदित्य मूर्ति ने खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों, डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन बरेली के पदाधिकारियों का स्वागत किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एसआरएमएस में प्रति वर्ष टूर्नामेंट आयोजित करवाने के लिए डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन बरेली और उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहती है कि यहां आने वाले सभी खिलाड़ियों, उनके परिजनों और टूर्नामेंट में शामिल सभी लोगों को सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। आदित्य ने देश में तीसरे स्थान पर आने वाली यूपी महिला टीम के खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दीं।
उद्घाटन समारोह के अंत में टूर्नामेंट के कन्वीनर डॉ.पुष्पेंद्र यादव ने उद्घाटन समारोह में सभी अतिथियों का आभार जताया और धन्यवाद ज्ञापित किया।
बरेलीः एसआरएमएस सीईटी परिसर स्थित इनडोर स्टेडियम में शुक्रवार को शानदार उद्घाटन के साथ 13वां श्रीराम मूर्ति मेमोरियल फर्स्ट यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट आरंभ हो गया। ‘स्टैग ग्लोबल’ द्वारा प्रायोजित, उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन (UPTTA) के तत्वावधान में जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन, बरेली द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट के सलाहकार सुभाष मेहरा ने फीता काटकर किया। इस दौरान एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति, बरेली टेबल टेनिस संघ के सचिव दीपेंद्र कमथान, चीफ रेफरी अमित सिंह, टूर्नामेंट डायरेक्टर एनके लाहिरी, टूर्नामेंट के डिप्टी रेफरी प्रमोद यादव, नेशनल टीम के कोच पराग अग्रवाल और इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डा. प्रभाकर गुप्ता, आईएमएस के प्रिंसिपल एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डॉ.एमएस बुटोला ने दीप प्रज्वलित किया।
आदित्य मूर्ति ने दी सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं—–
उद्घाटन समारोह में आदित्य मूर्ति ने खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों, डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन बरेली के पदाधिकारियों का स्वागत किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एसआरएमएस में प्रति वर्ष टूर्नामेंट आयोजित करवाने के लिए डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन बरेली और उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहती है कि यहां आने वाले सभी खिलाड़ियों, उनके परिजनों और टूर्नामेंट में शामिल सभी लोगों को सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। आदित्य ने देश में तीसरे स्थान पर आने वाली यूपी महिला टीम के खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दीं।
यूपी महिला टीम ने नेशनल चैंपियनशिप में पाया कांस्य पदकः कमथान—–
डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन बरेली के सचिव डॉ.दीपेंद्र कमथान ने भी टूर्नामेंट के शानदार आयोजन के लिए एसआरएमएस ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया !
उद्घाटन समारोह में शामिल हुए गणमान्य लोग और खिलाड़ी—-
उद्घाटन समारोह के अंत में टूर्नामेंट के कन्वीनर डॉ.पुष्पेंद्र यादव ने उद्घाटन समारोह में सभी अतिथियों का आभार जताया और धन्यवाद ज्ञापित किया। उद्घाटन समारोह का संचालन साक्षी गोयल ने किया। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के सेक्रेटरी श्याम कुमार, मृदुल खिललानी, प्लेसमेंट सेल के डायरेक्टर डॉ.अनुज कुमार, फार्मेसी विभाग के डायरेक्टर डॉ.अमित कुमार शर्मा, चीफ प्रोक्टर डा.विवेक यादव, सौरभ गुप्ता, टूर्नामेंट आयोजन कमेटी के सदस्य और अन्य फैकेल्टी मेंबर्स भी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button