
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : 5 जून 2026 को 208 कोबरा में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाया गया ।इस अवसर पर श्री शशि भूषण सिंह बिष्ट, कमांडेंट, 208 कोबरा के नेतृत्व में सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने 208 कोबरा परिसर में वृक्षारोपण में बढ़ – चढ़ कर भाग लेकर वृक्ष लगायें तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाने और पानी की बर्बादी को रोकने का संकल्प लिया ।
इस अवसर पर शशि भूषण सिंह बिष्ट, कमांडेंट, 208 कोबरा ने सभी को संबोधित करते हुए बताया की पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ अपने रिश्तों को सुधारने का एक बड़ा अवसर है । पर्यावरण संरक्षण किसी एक सरकार या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का सामूहिक कर्तव्य है। हम अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव करके भी बड़ा योगदान दे सकते हैं । एक हरा-भरा कल ही हमारे सुरक्षित भविष्य की गारंटी है।
तत्पश्चात शशि भूषण सिंह बिष्ट, कमांडेंट, 208 कोबरा के नेतृत्व में सभी ने इस पर्यावरण दिवस पर दिल से यह संकल्प लिया कि सभी कम से कम एक पौधा लगाएंगे, पानी की बर्बादी रोकेंगे और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखेंगे।




