हजारीबाग
हज़ारीबाग़ पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के एक सदस्य म० वारिस को किया गिरफ्तार।
इनके पास से 7.62 एम एम का एक देशी पिस्टल 7.62 एम एम का दो कारतुस बरामद किया गया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ गिद्दी थाना क्षेत्र गिद्दी सी चेकपोस्ट में राहुल दुबे गिरोह के सदस्यों द्वारा एक बुलेट पर सवार दो अपराधी आकर दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोली फायरिंग कोई थे। मामला को गंभीरता से लेते हुए हज़ारीबाग़ पुलिस ने गिद्दी थाना में 3 जून को अज्ञात अपराधी के विरूद्ध कांड दर्ज किया गया था। मामला को गंभीरता से देखते हुए पुलिस अधीक्षक हज़ारीबाग़ के द्वारा एसआईटी टीम का गठन किया गया और अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर राहुल दुबे गिरोह के सक्रीय सदस्य मो० वारिस उम्र 22 वर्ष, पिता- मो० मुस्तकिम सा०- पुन्दोल (चंदोल), थाना- बड़कागांव, जिला-हजारीबाग को उसके घर से संदेह के आधार पर आवश्यक पुछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पुछताछ के क्रम में इन्होंने इस घटना में इनके द्वारा गोली फायरिंग करने का बात स्वीकार किया।
और इनके निशानदेही पर इस कांड में फायरिंग करने में प्रयोग किया गया हथियार को बरामद किया गया है। पुछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि इस कांड में मो० वारिस के अलावा अन्य दो सदस्य का संलिप्ता है जो वर्तमान में फरार हैं। इनके पास से (1)7.62 mm का एक देशी पिस्टल (2) 7.62 mm का दो कारतुस बरामद किया गया। म० वारिस का इतिहास देखेंगे तो आप भी चोंक जाएंगे (1) कटकमदाग थाना कांड सं0-92/2020 धारा-25 (1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट। (2) बड़कागांव थाना कांड सं0-100/2020 धारा-385/387/504/506/452/34 भा०द०वि० (3) बडकागांव थाना कांड सं0-258/2021 धारा-399/402/120बी भा०द०वि० एवं 25 (1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट। (4) बड़कागांव थाना कांड सं0-255/2021 धारा-385/387/307/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट। (5) बडकागांव (उरीमारी) थाना कांड सं0-73/25 धारा-111(2) बी बी०एन०एस० एवं 25 (1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट। (6) बडकागांव (उरीमारी) थाना कांड सं0-49/25 धारा-308 (4)/308(5)/111(2) बी बी०एन०एस० (7) गिद्दी थाना कांड सं0-111/24 धारा-308(4)/308(5)/111(2) बी०एन०एस० दर्ज है। इस एसआईटी टीम में मुख्य रूप से अमित आनंद अनुमडल पुलिस पदाधिकारी बडकागांव हजारीबाग। मो० शाहिद रजा, पुलिस निरीक्षक बड़कागांव अंचल, मो० इकबाल हुस्सैन, थाना प्रभारी गिद्दी,रथु उराँव,ओ०पी० प्रभारी उरीमारी ओ०पी० रमेश चंद्र हजाम, गिद्दी थाना दामुराम बोयपाई, गिद्दी थाना चंदन उराँव गिद्दी थाना, गिद्दी थाना एवं उरीमारी ओ०पी० सशस्त्र बल शामिल थे।



