शामली

गंगोह-चौसाना मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

नातिन घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
चौसाना। गंगोह मार्ग स्थित ज्वालानाथ फिलिंग स्टेशन के निकट रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद आठ वर्षीय बालिका घायल हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भ्ेाजा गया है।
मंसूरा निवासी शाहदीन पुत्र अलीजान अपनी आठ वर्षीय धेवती हुमैरा के साथ बाइक से हरियाणा प्रदेश के जनपदे यमुनानगर जा रहे थे। रविवार सुबह करीब सवा आठ बजे जब वह चौसाना चौकी क्षेत्र के गंगोह मार्ग पर ज्वालानाथ फिलिंग स्टेशन के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शाहदीन और हुमैरा हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद कार सवार मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर चौसाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीआरवी की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झिंझाना पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि शाहदीन के दोनों पैरों में गंभीर फ्रैक्चर था और हालत चिंताजनक होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं बालिका हुमैरा को प्राथमिक उपचार दिया गया।
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान देर शाम शाहदीन की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी संदीप यादव का कहना है कि घायल की मौत हो गई है। पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button