गोड्डा
झामुमो की बैठक में कार्यकर्ता सम्मलेन को लेकर विचार विमर्श

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। गोढ़ी विवाह भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक जिला अध्यक्ष प्रो. प्रेम नन्दन कुमार की अध्यक्षता में हुई। बताया कि बैठक में केंद्रीय समिति, जिला समिति, प्रखंड समिति, नगर समिति एवं सभी वर्ग संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में S I R, बूथ समिति, BLA 2 एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने पर विचार विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जिला के 1156 बूथों पर BLA 2 का चयन कर जिला निर्वाची पदाधिकारी को जमा कर दिया है और लगातार BLO के साथ मिलकर S I R के तहत UNMAPED मतदाताओं का नाम MAPED कराने का काम करा रहे हैं। इसके अलावे गोड्डा जिला के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों पर 20 सदस्यी समिति का गठन कर लिया है। अभी चल रहे जनगणना पर भी कार्यकर्ता जनगणना कर्मियों का सहयोग अपने अपने टोलों में लगातार कर रहे हैं। सर्वसम्मति बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 13.06.26 दिन शनिवार को 10.00 बजे से इसी हॉल में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। जिसमें जिला के प्रत्येक बूथों से BLA 2 और बूथ स्तरीय कार्यकर्ता शामिल होंगे। सम्मेलन के मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय समिति के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पाण्डे होंगे। इनके अलावे विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय समिति सचिव, पार्टी के सांसद एवं विधायक भाग लेंगे। सम्मेलन को एक ऐतिहासिक एवं यादगार सम्मेलन बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और धारदार बनाने पर अपना अपना विचार दिया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी बूथ स्तरीय कार्यकर्ता, BLA एवं पार्टी पदाधिकारी मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर अपनी पैनी नजर बनाए रखे, ताकि एक भी योग्य मतदाता का नाम किसी भी प्रकार से छुटे नहीं और अयोग्य मतदाता का नाम जुड़े नहीं। भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयोग के साथ मिलकर अन्य राज्यों की तरह योग्य मतदाताओ का नाम कटवाएगा और अयोग्य मतदाताओं का नाम जुड़वाकर सत्ता में काबिज होने का कुत्सित प्रयास करेगी। वहीं, पूर्व विधायक ताला मरांडी एवं सभी नेताओं ने संगठन को और धारदार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया।
बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव वासुदेव सोरेन, केंद्रीय समिति सदस्य पुष्पेन्द्र टुडू, सिमोन मालतो, इंद्रजीत पंडित, बिनोद मुर्मू, सुनील मरांडी, मो. इरफान, श्रवण मंडल, मृत्युंजय सिंह, श्याम हेंब्रम, ताला बाबू हांसदा, यूसुफ अंसारी, लम्बोदर महतो, शत्रुघन सिंह, रामचंद्र मरांडी, पूनम देवी, ललिता झा,मो. अजीमुद्दीन , कैयूम अंसारी, संतोष महतो, बालमुकुंद महतो, विलास मंडल, राजेश हांसदा, मो. अरगमन, मुन्ना भगत, राजकुमार दास, शंकर मंडल, जर्मन बास्की आदि उपस्थित थे।



