ललितपुर

व्यापारियों की समस्याओं को लेकर 9 जून को डीएम को सौंपा जाएगा सात सूत्रीय ज्ञापन

जिला उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय

अमृत योजना के तहत खोदी गई सड़कों पर जताई चिंता
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल ललितपुर की कोर कमेटी की बैठक रविवार सायं 7 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेश बडेरा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई ने किया। बैठक में प्रांतीय कार्यालय से प्राप्त पत्र पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के आह्वान पर व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तैयार सात सूत्रीय ज्ञापन 9 जून को जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा जाएगा। इसके लिए मंगलवार 9 जून को प्रात: 10 बजे जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में नगर क्षेत्र में संचालित अमृत योजना के अंतर्गत घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन के कारण सड़कों की खुदाई पर भी गहरी चिंता व्यक्त की गई। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि बरसात का मौसम निकट है और सड़कों की मरम्मत न होने से आम जनता एवं व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संगठन ने जिलाधिकारी से मांग की कि वर्षा शुरू होने से पहले खोदी गई सड़कों को शीघ्र भरवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए। बैठक में मनीष सड़ैया, जिलाध्यक्ष सुरेश बडेरा, महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, प्रदेश युवा मंत्री अजय सोनी, नगर अध्यक्ष पं.नवनीत किलेदार, नगर महामंत्री समय समैया, राजू सिंधी, रविंद्र दिवाकर, विनोद जैन, मगन सोनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button