बेतुल

बैतूल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा

विभागों को जल्द जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश

14 जून से शुरू होगा योग काउंटडाउन, ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ने की अपील
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा सोमवार को समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने की। बैठक में जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर से योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि योग दिवस आयोजन से जुड़े सहयोगी विभागों को कार्यदायित्व सौंपने संबंधी आदेश शीघ्र जारी किए जाएं तथा कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। बैठक में 14 जून से शुरू होने वाले सात दिवसीय योग काउंटडाउन कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। आयुष विभाग ने नागरिकों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 18003157008 पर मिस्ड कॉल देकर रजिस्ट्रेशन कराने का आग्रह किया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button