बेतुल
बैतूल तहसीलदार पूनम साहू को पटवारी गोपाल महस्की द्वारा गुमराह किए जाने के लगे आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल शहर में हमेशा से विवादित रहे पटवारी गोपाल महस्की द्वारा असत्य आधारों पर तहसीलदार पूनम साहू को प्रतिवेदन देकर गुमराह किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस प्रतिवेदन के चलते यदि तहसीलदार पूनम साहू द्वारा पटवारी गोपाल महस्की के गुमराह करने पर उक्त मामले में आदेश किया जाता है तो निश्चित ही उच्चाधिकारीयो द्वारा तहसीलदार पूनम साहू के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही हो जाएगी। इस मामले में आश्चर्य की बात यह है कि एक तरफ तो गोपाल महस्की द्वारा धारणाअधिकार के पट्टेधारी को उसे धारणाधिकार के तहत मिले पट्टे की भूमि पर जाकर उसकी नपाई करके पट्टेधारी को दी गई वही दूसरी ओर यही पटवारी नापी गई जमीन को घास मद की जमीन बताते हुए पटटेधारी को अतिक्रमणकारी बताते हुए तहसीलदार को प्रतिवेदन देकर गुमराह कर रहे हैं। और आश्चर्य की बात यह है कि तहसीलदार भी धारणाधिकार में मिले पट्टे को गलत बता रही है।
इसके पहले भी जब यह पटवारी गोठाना में पदस्थ थे तो वहां पर भी इन्होंने कॉलोनाइजर से मिली भगत करते हुए नाले की जमीन नापकर कई लोगों को आर्थिक एवं मानसिक नुकसान पहुंचाया है। उक्त मामले जब कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की जानकारी में आया तो उन्होंने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए।राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद उक्त मामला दबा दिया गया है। उक्त मामले को लेकर पत्रकारों द्वारा खोजबीन की जा रही है तथा शीघ्र ही उक्त मामला प्रशासन के सामने लाया जाएगा।




