ललितपुर

धर्मशाला व मंदिर मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग

चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। विश्वकर्मा झा समाज के लोगों ने सोमवार को विश्वकर्मा झा समाज धर्मशाला के सामने तथा नाराहट-अमझरा मंदिर की मुख्य सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर अमझरा-नाराहट चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण के कारण आवागमन में कठिनाई हो रही है तथा श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की कि धर्मशाला के सामने एवं मंदिर मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को शीघ्र हटाकर मार्ग को सुगम बनाया जाए, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके। चौकी प्रभारी ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महेंद्र झा, शिवशंकर विश्वकर्मा, अरविंद झा, हरिशंकर झा, शीतल प्रसाद विश्वकर्मा, सौरभ झा, राकेश झा, राजू झा, रामगोपाल झा, कमलकांत झा, सुनील कुमार झा, भगवानदास झा, अशोक झा, शिवम झा, रविंद्र झा, राजेश झा, अवध बिहारी झा, रामकुमार झा, रामकिशन झा, जगराम विश्वकर्मा, चंद्रेश झा, इंद्रपाल झा, गौरव झा, सहदेव झा, अजय झा, कल्लू झा, मंगल झा, प्रशांत नारायण झा, बृजेश झा, विश्वनाथ झा, आशाराम झा, महेश झा, अरुण झा, प्रकाश झा, बाबूलाल झा, सूरज झा, जगदीश झा, सुंदर झा, गेंदालाल झा, सतीश झा, पंकज झा, सोनू झा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button