संभल

कृषि भूमि अधिग्रहण के विरोध में गरजे किसान

महापंचायत में संघर्ष तेज करने का लिया संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

संभल। ग्राम कसेरुआ में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (AIKKMS) के तत्वावधान में गोकुल सिंह एवं तेजपाल सिंह के बाग में विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया गया।

महापंचायत में कृषि भूमि अधिग्रहण, किसानों की समस्याओं तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर सिंह ने की।

महापंचायत को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के राष्ट्रीय नेता सत्यभान सिंह ने कहा कि विकास के नाम पर उपजाऊ कृषि भूमि का अधिग्रहण किसानों के लिए गंभीर संकट पैदा कर रहा है। इससे किसानों की आजीविका, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रभावित होने का खतरा है। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन और अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक जनसंघर्ष खड़ा करना समय की मांग है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही है तथा उर्वरकों के लगातार बढ़ते दामों से खेती की लागत में भारी वृद्धि हुई है। वहीं किसान लंबे समय से फसलों की खरीद एमएसपी पर कानूनी गारंटी के साथ सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखा रही है।
महापंचायत में कृषि भूमि की सुरक्षा, किसानों के अधिकार, खेती की बढ़ती लागत, ग्रामीण रोजगार तथा अन्य किसान हितों से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी किसान आंदोलनों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष सोमपाल सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष भगवान सिंह, जिला सचिव संजय राघव, नवकेश चाहल, उदयवीर सिंह यादव, आशीष राघव, लायक सिंह, हसमुद्दीन, तेजपाल सिंह, विजयपाल सिंह, भगवान सिंह, कीरत सिंह, नफीस अहमद सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button