टिंबर उद्योगपति के घर में हुए डकैती कांड के 5 लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया…
देर रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो लुटेरे पुलिस की गोली लगने से घायल....

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
यूपी पुलिस का निलंबित सिपाही विक्की गौतम निकला लूट का मास्टरमाइंड….
1.5 करोड़ के नकली नोट और NDPS एक्ट के मामले में जेल जा चुका है सिपाही विक्की गौतम , जेल के अंदर ही बनाई गई थी लूट की प्लानिंग…
हापुड़ (यूपी) – हापुड़ के व्यापारी नरेंद्र कबाड़ी के घर से लूट करने वाले बाइक सवार लुटेरों के साथ देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई । पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश गोली लगने घायल हो गए जबकि तीन अन्य बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । घायल लुटेरों की पहचान रोहित और शाने आलम के रूप में हुई है जबकि अन्य तीन बदमाश गुड्डू , टिंकू और विक्की गौतम हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-
1. साहिबे आलम पुत्र सलीम हुसैन नि० ग्राम धर्मपुर कला थाना बिलारी जनपद सम्भल (घायल) ।
2. रोहित सागर पुत्र विजय सिंह निवासी बसन्त विहार बलदरपुरी थाना कटघर जनपद मुरादाबाद (घायल) ।
3. गुड्डू आलम पुत्र कल्लू निवासी रुस्तमपुर सराय थाना मैनाठेर जनपद मुरादाबाद।
4. टिंकू पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम इचवाड़ा डीगर देहपा थाना देहपा जनपद सम्भल ।
5. विक्की गौतम पुत्र जगदीश निवासी ग्राम जलीलपुर थाना अमरोहा देहात जनपद अमरोहा ।
आपको बता दें कि एक जून की देर रात्रि में हापुड के व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल के घर में परिवार को बंधक बनाकर 4 लुटेरों ने लूट की थी और फरार हो गए थे । इस मामले में लापरवाही पर हापुड देहात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार को लाइन हाजिर भी कर दिया गया है । जबकि वहीं नवागत हापुड देहात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पारस मलिक ने देर रात्रि लूट करने वाले 5 लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है ।
हापुड़ के एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि , थाना हापुड देहात पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही कर मुठभेड़ के दौरान व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले 02 घायल सहित 05 बदमाशों को गिरफ्तार किया है । जिनके कब्जे से लूटे गये 24 लाख रूपये नकद, पीली धातु के आभूषण (शत प्रतिशत), 10 सफेद धातु के सिक्के, 04 अवैध तमंचे मय 06 जिंदा व 04 खोखा कारतूस 315 बोर व 02 मोटरसाइकिल बरामद हैं । गिरफ्तार अभियुक्तागण शातिर किस्म के अपराधी है जिनके द्वारा व्यापारी के मकान की रैकी कर मौका पाकर दिनांक 01.06.2026 को थाना हापुड देहात क्षेत्रांर्तगत मौ0 गिरधारीनगर निवासी व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल के परिवार व चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।
एसपी ने उक्त व्यापारी के घर में घटित लूटपाट की घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25,000/- रुपये का नकद पुरुस्कार देकर सम्मानित भी किया गया ।
एस पी ने जानकारी देते हुए बताया कि , इस लूटकांड का मास्टरमाइंड विक्की त्यागी निकला है जो मुरादाबाद से 1.5 करोड़ के नकली नोटो के साथ गिरफ्तार हुआ था और NDPS एक्ट के मामले में सस्पेंड होकर जेल में बंद है । व्यापारी के नौकर के बेटे टिंकू ने ही जेल में बंद विक्की गौतम के साथ मिलकर व्यापारी के घर से करोड़ों की डकैती की साजिश रची थी । उसी ने घर के अंदर की पल-पल की जानकारी और तिजोरी का रास्ता बदमाशों को बताया था ।
सिपाही विक्की गौतम एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। जेल में रहने के दौरान उसने अपराधियों से हाथ मिलाया और जेल में रहने के दौरान ही इस सिपाही की दोस्ती कुछ शातिर बदमाशों से हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद सिपाही ने उन्हीं बदमाशों के साथ मिलकर इस बड़ी डकैती की योजना बनाई ।
इस वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने करीब 4 महीने तक नरेंद अग्रवाल के घर की रेकी की और नौकर टिंकू की मदद से घटना को अंजाम दे डाला ।



