शामली
सट्टे के अड्डे पर पुलिस का छापा, 11 जुआरी दबोचे
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली शामली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते हुए 11 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1,01,470 रुपये नकद और 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए सट्टेबाजी के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसा। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
एक साथ 11 जुआरियों की गिरफ्तारी और एक लाख रुपये से अधिक की बरामदगी को जिले में सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।