
मोदीनगर। इंटरनेशनल भारतीय एथलीट खिलाड़ी चिराग त्यागी की हत्या के विरोध में सोमवार को नगर पंचायत पुरानी टंकी के सामने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरने में शामिल लोगों ने हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार मोदीनगर को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की सीबीआई जांच कराने, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, राजनगर एक्सटेंशन में एक दुकान, पेट्रोल पंप तथा चिराग त्यागी के नाम पर सड़क निर्माण की मांग की।
धरने में निवाड़ी, पतला, नंगला आखू, पैंगा, खिदौड़ा, महमदपुर, बांदीपुर, रावली, सुहाना, भनेड़ा, सैंतली, मोरटा, सिहानी, मुरादनगर और कनौजा सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान 14 जून को ग्राम सैंतली में महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की गई। वक्ताओं ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर न्याय की लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान किया।
धरने का आयोजन भारतीय किसान यूनियन किसान सभा के राष्ट्रीय संरक्षक सत्येंद्र त्यागी के नेतृत्व में हुआ, जबकि अध्यक्षता हरिओम त्यागी ने की।
धरने में चेयरमैन अनिल त्यागी, प्रवीण त्यागी, विनीत त्यागी, दीपक त्यागी, आकाश त्यागी, हैप्पी त्यागी, रोहित चौधरी, पप्पू त्यागी, दुष्यंत त्यागी, कोच राजीव चौहान, बाबा अनिल त्यागी, संदीप कुमार, मोंटी त्यागी, विक्की त्यागी, जगदीश कुमार, कुलदीप त्यागी, आशीष गर्ग, कपिल बॉस सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे



