गोड्डा

बिजली की समस्या को लेकर कार्यपालक अभियंता से मिले समाजसेवी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। विधुत विभाग के कार्यपालक अभियंता से समाजसेवी ने मिल कर बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु बातचीत किया। समाजसेवी गप्पू सिंहा ने बताया कि कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत से चर्चा किया गया है।
बताया गया कि फीडर-5 की बिजली आपूर्ति कुछ दिनों पूर्व कार्यालय परिसर के अंदर पेड़ गिर जाने के कारण बाधित हो गई थी। उस समय उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए फीडर-2 से जोड़कर आपूर्ति की जा रही थी। अब फीडर-5 का अलग कनेक्शन पुनः स्थापित कर दिया गया है। इसके साथ ही फसिया डंगाल क्षेत्र को भी फीडर-5 से ही बिजली आपूर्ति की जाएगी। बैठक में ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में आम जनता को ट्रैक्टर, हाइड्रा आदि स्वयं भाड़े पर लेने की समस्या भी उठाई गई। इस संबंध में वरीय पदाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर स्थायी समाधान की मांग की गई है, जिस पर सकारात्मक आश्वासन प्राप्त हुआ है। भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में खराब ट्रांसफार्मरों को 24 घंटे के भीतर बदलने का आग्रह किया गया है। साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छूटे हुए कवर तार एवं पोल लगाने की मांग भी रखी गई, ताकि बिजली व्यवस्था और अधिक सुरक्षित एवं सुचारु हो सके। जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की गई है। साथ ही साथ निर्बाध बिजली आपूर्ति हेतु भी लगातार प्रयास जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button