उपासना मरांडी ने शिवरामपुर पंचायत के गांवों का किया दौरा, ग्रामीणों की समस्याओं पर की सुनवाई
Upasana Marandi toured the villages of Shivrampur Panchayat and listened to the villagers' grievances.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
महेशपुर, पाकुड़। शिवरामपुर पंचायत के ग्राम धावाडांगाल, देवपुर, किरता एवं नयापाड़ा में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज डोबोक जोहार के साथ ढोल, नगाड़ा और मांदर की थाप पर उनका स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। बैठक में ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सड़क, आवास और राशन जैसी मूलभूत समस्याएं रखीं। उपासना मरांडी ने कई मामलों में संबंधित विभागों से तत्काल संपर्क कर मौके पर ही समाधान कराने का प्रयास किया, जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र निपटारे का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीणों ने उनकी सक्रियता और संवेदनशीलता की सराहना की। इस मौके पर झामुमो कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



