शामली

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह

डिवाइडर पर चढ़ी पिकअप स्ट्रीट लाइट पोल से टकराई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के दिल्ली बस अड्डे पर देर रात एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब पिकअप गाड़ी चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। झपकी आने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप गाड़ी डिवाइडर पर चढ़कर स्ट्रीट लाइट के पोल से टकरा गई। हादसे में स्ट्रीट लाइट का पोल और पिकअप गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि चालक को मामूली चोटें आईं।शामली के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी अंकित पुत्र जगबीर रात के समय बागपत के कस्बा बड़ौत से अपनी पिकअप गाड़ी लेकर गांव लौट रहा था। पिकअप गाड़ी चालक  जैसे ही कस्बे के दिल्ली बस अड्डे के पास पहुंचा, तभी उसे अचानक नींद की झपकी आ गई। इसके चलते पिकअप गाड़ी चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन फिल्मी अंदाज में डिवाइडर पर चढ़ गया। इसके बाद गाड़ी डिवाइडर के बीच खड़े स्ट्रीट लाइट के पोल से जा टकराई।टक्कर इतनी तेज थी कि स्ट्रीट लाइट का पोल क्षतिग्रस्त हो गया और पिकअप गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास मौजूद दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप गाड़ी में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक को मामूली चोटें आने पर उपचार के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक के सुरक्षित होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई है। स्ट्रीट लाइट का पोल क्षतिग्रस्त हुआ है, जबकि पिकअप चालक सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button