शामली

तीन साल से अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की टंकी

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। विकास खंड क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसोली में जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी का कार्य पिछले तीन वर्षों से अधूरा पड़ा होने पर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गांव के दर्जनों लोगों और ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत गांव में पानी की टंकी, पंप हाउस और पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन करीब तीन वर्ष पूर्व कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। इसके बाद कई बार ग्राम प्रधान और ग्रामीणों द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायत पत्र दिए गए, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधूरा निर्माण कार्य होने के कारण करोड़ों रुपये की सरकारी संपत्ति धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त हो रही है। गांव में बिछाई गई पाइपलाइन, पंप हाउस और पानी की टंकी रखरखाव के अभाव में खराब होने की स्थिति में पहुंच रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है और उन्हें पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।शिकायतकर्ताओं का कहना है कि निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने के बाद न तो कोई ठेकेदार गांव में पहुंचा और न ही संबंधित विभाग का कोई अधिकारी निरीक्षण करने आया। इससे सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, लेकिन गांव इस्लामपुर घसोली के लोग आज भी योजना के लाभ से वंचित हैं।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर अधूरा निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। इस दौरान प्रधान पति उमर नवाज,रामबीर, सुशील, सोनू कुमार, नवनीत, संजय आदि लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button