बेतुल

बैतूल विद्युत पेंशनरों ने अग्नि पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक सहायता

बिसनूर पहुंचे विद्युत पेंशनर्स संघ के पदाधिकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। संकट की घड़ी में सामाजिक संवेदनशीलता का परिचय देते हुए विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ जिला शाखा बैतूल के पदाधिकारी ग्राम बिसनूर पहुंचे और अग्नि पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। संघ की ओर से पीड़ित परिवारों को 5 हजार रुपए की सहायता राशि भेंट की गई।
संघ के अध्यक्ष रेवाराम वराठे, उपाध्यक्ष अमृतराव देशमुख, कोषाध्यक्ष यू.डी. लिखितकर तथा सह कोषाध्यक्ष अमृतराव खांडवे ने ग्राम बिसनूर पहुंचकर अग्नि प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों की स्थिति की जानकारी ली और उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि आपदा और विपत्ति के समय समाज के सभी वर्गों को आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। इस प्रकार की पहल से पीड़ित परिवारों को संबल मिलता है और समाज में सहयोग एवं मानवीय संवेदनाओं का संदेश भी जाता है।
इस अवसर पर प्रफुल्ल ठाकरे, कृष्णा पंडाग्रे, ग्राम गवला सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने अग्नि पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र सामान्य जीवन में लौटने की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button