मथुरा
गोमाता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। बलदेव में गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने के संकल्प के साथ जनजागरण अभियान चला रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के बलदेव आने पर सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। अग्रवाल समाज संगठन के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, सुदीप बंसल, संजीव गोयल, डा जगदीश पाठक, सोनू अग्रवाल, पवन गोयल ने शंकराचार्य महाराज को श्री दाऊजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर अभिनंदन किया। समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव गौरव पांडेय ने श्री दाऊजी महाराज की प्रसादी फरिया पहनाकर और प्रसाद भेंट किया। इ दौरान शंकराचार्य ने कहा कि गोमाता भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा का आधार है। उन्हें उचित सम्मान मिलना चाहिए। राष्ट्र माता घोषित किया जाए। इसलिए यह जनजागरण अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान शुभम पांडेय, सोनू बौहरे, सौरव पांडेय, सर्वेश व्यास, जतिन सारस्वत आदि ने उनका स्वागत सम्मान किया।



