रामपुर शाहबाद

प्यार, परिवार की रजामंदी और फिर विवाद, कोतवाली पहुंचा प्रेम प्रसंग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती प्यार में बदली, परिवारों ने रिश्ते को मंजूरी भी दे दी, लेकिन शादी से पहले ही युवक के दूसरी जगह सगाई करने की सूचना मिलने पर मामला कोतवाली पहुंच गया। युवती ने युवक पर शादी का वादा करके मुकरने का आरोप लगाया है।
लखनऊ निवासी एक युवती का शाहबाद निवासी युवक से सोशल मीडिया के जरिये मिली। बातचीत का सिलसिला बढ़ा तो दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। बताया जाता है कि इसकी जानकारी युवक के परिजनों को हुई तो उन्होंने युवती के घर पहुंचकर दोनों के रिश्ते को मंजूरी दे दी। परिजनों की सहमति के बाद दोनों के विवाह की बात भी तय हो गई थी। आरोप है कि कुछ समय बाद युवती को जानकारी मिली कि युवक ने किसी अन्य युवती से सगाई कर ली है। यह सूचना मिलते ही युवती शाहबाद पहुंची और युवक से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद वह कोतवाली पहुंच गई और पुलिस से शिकायत करते हुए युवक पर शादी तय करने के बाद मुकरने का आरोप लगाया। कोतवाली में दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जानकारी ली गई। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।वहीं, लोगो में चर्चा हैं कि प्रेम कहानी से शुरू हुआ रिश्ता अब विवाद में बदल गया है। परिवारों की सहमति से तय हुआ विवाह अब पुलिस की चौखट तक पहुंच गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button