हजारीबाग

हजारीबाग पुलिस ने अपराध को लेकर सभी थाना प्रभारी के साथ किया बैठक।

सभी थाना में थाना दिवस की बैठक कर 60 दिनों के अंदर सभी कांडों का निष्पादन जांच कर कार्रवाई करने का दिया आदेश।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

हज़ारीबाग पुलिस अधीक्षक हजारीबाग द्वारा जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक साथ सभी थाना प्रभारीयों को अपराध समीक्षा बैठक किया गया जिसमें
(1) आगामी मुहर्रम त्योहार 2026 के अवसर पर जितने भी पूर्व में जितने भी सांप्रदायिक घटनाएं घटित हुई है उन सभी मामलों के समीक्षा कर उसमें फिरार व्यक्तियों को गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया।
(2) मुहर्रम त्यौहार में जितने भी लाइसेंस एवं गैर लाइसेंसी जुलूस है उनकी सूची तैयार कर अभी से उन सभी जुलूस पर विशेष निगरानी रखेंगे।
(3)महिला प्रताड़ना एवं हिंसा तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित कांडों में अविलंब कार्रवाई करते हुए 60 दिनों के भीतर उन कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गय।
(4) वर्ष 2025 के पूर्व जितने भी कांड लंबित है उन सभी कांडों को प्राथमिकता के आधार पर अविलंब निष्पादन हेतु निर्देशित किया.
(5) सभी थानों में जितने भी जमानती तथा गैरजमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की- जब्ती हेतु लंबित है उसे एक विशेष अभियान चलाकर निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया.
(6) सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी पुलिस उपाधीक्षक तथा पुलिस निरीक्षक प्रत्येक सोमवार को थाना में सभी पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक कर लंबित मामलों का निष्पादन करेंगे।
(7) अवैध मादक पदार्थ के खरीद-बिक्री होने वाले जगह को चिन्हित करें* तथा उसमें शामिल अभियुक्तों को चिन्हित कर एक विशेष अभियान चला कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करेंगे।
(8) संगठित अपराध *गिरोहों*अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों तथा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ CCA, थाना हाजरी काप्रस्ताव भेजने एवं गुंडा पंजी में भेजने का निर्देश दिया गया.
(9) अवैध कोयला, बालू एवं पत्थर उत्खनन पर पूर्णत रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया. इसके लिए संबंधित *अंचल अधिकारी एवम् जिला खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय* स्थापित करते हुए अवैध खनन पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। (10) सभी थाना प्रभारी को साइबर से संबंधित जितने भी कांड लंबित है उसे प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करते हुए उसमें शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
(11) सभी थाना प्रभारी अपने अपने थानों में आम पब्लिक की समस्याओं को सुने एवं उसकी समस्याओं को समय पर निष्पादित करना सुनिश्चित करेंगे।
(12) जमीन विवाद से संबंधित जितने भी मामले लंबित है, उन सभी मामलों को थाना दिवस में समीक्षा कर अपने संबंधित अंचलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी के पास पत्राचार करने हेतु अग्रतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button