रामपुर शाहबाद
सीओ ने किया शाहबाद कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण, अभिलेखों की जांच

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। क्षेत्राधिकारी देवकीनंदन ने शुक्रवार को शाहबाद कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, हवालात तथा विभिन्न अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीओ ने अपराध रजिस्टर, लंबित विवेचनाओं, महिला हेल्प डेस्क, शिकायत पंजिका तथा अन्य अभिलेखों की जांच की। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अभिलेखों को अद्यतन रखने और लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। सीओ ने थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और जनसुनवाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन से शालीन व्यवहार करने तथा शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।इस दौरान कोतवाली प्रभारी समेत प्रदीप कुमार अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


