हापुड़

चाकू घोंपकर युवक की हत्या…

गंभीर हालत में 13 दिन से अस्पताल में चल रहा था इलाज...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

चाकू मारते हुए सीसीटीवी फुटेज आई सामने….

हापुड़ (यूपी) – हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के ग्राम खेड़ा में  30 मई को दौलत नामक युवक को कुनाल और तनिष्क ने पुरानी रंजिश के चलते चाकू मारकर घायल कर दिया था । दो हफ्ते उपचार के दौरान आज अस्पताल में दौलत की मृत्यु हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना 30 मई की सुबह 9 बजे की ही जब दौलत अपने काम से घर के बाहर निकला ही था। तभी स्कूटी सवार आरोपी कुनाल जाटव ने दौलत पर चाकू से हमला करते हुए दौलत को  चाकू से गोदकर घायल कर दिया था । मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों आरोपीयों को दबोच लिया और दोनों ही आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी थी । और  घायल दौलत को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था । जहां 12 दिनों चले उपचार के दौरान दौलत ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पहले ही दोनों आरोपियों को गिरफतार कर लिया था। जिसमें आरोपी कुनाल जाटव को जेल भेज दिया है। वहीं दूसरा आरोपी (नाबालिग) बाल अपचारी को भी गिरफ़्तार कर लिया है।

दिनदहाड़े हुई घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थीं। बताया जा रहा है कि मृतक दौलत का गांव के ही कुनाल जाटव से रंजिश चली आ रही थी। जिसको लेकर कुनाल ने घटना को अंजाम दिया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button