बोकारो

झारखंड ग्रामीण बैंक कसमार व खैराचतर शाखा का आज हुआ शुभ उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। झारखंड ग्रामीण बैंक का कसमार वखैराचतर शाखा का आज विधिवत पूजा अर्चना के साथ फिता काटकर शुभ उद्घाटन अध्यक्ष मदन मोहन बरियार के द्वारा किया गया। कसमार शाखा प्रबंधक पंपा कुडु एवं खैराचतर शाखा में प्रबंधक तापस कुमार उपस्थित थे। काफी और से पूर्व से कसमार प्रखंड के दांतु में झारखंड ग्रामीण बैंक की एक शाखा संचालित थी जो क्षेत्र के आम जनता को अपनी शाखा द्वारा अपनी सेवाएं दे रही थी। कसमार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में ओर भी बैंक शाखा की जरुरत महसूस की जा रही थी जो अब जाकर पुरी हो रही है।झारखंड ग्रामीण बैंक ने आज शुक्रवार को एक साथ दो शाखाओं का उद्घाटन कर कसमार वासियों का यह कमी भी दुर कर दिया है। भविष्य में अब कसमार प्रखंड वासियों को बैंक शाखाओं की भीड़ से होने वाली परेशानी से निजात मिलने की पूरी संभावना है।लोग अक्सर जमा निकासी के क्रम में लंबी लाइन में लगने को विवश थे।झारखंड ग्रामीण बैंक शाखा कसमार में खुलने के साथ अब कसमार में तीन बैंकों भारतीय स्टेट बैंक कसमार प्रखंड मुख्यालय में स्थित,में रोड कसमार में बैंक आफ इंडिया शाखा एवं अब नवस्थापित झारखंड ग्रामीण बैंक की शाखा हो गई है। इसी तरह खैराचतर में भी दो शाखा हो गई है।एक पूर्व से संचालित बैंक ऑफ़ इंडिया खैराचतर शाखा एवं अब नवस्थापित झारखंड ग्रामीण बैंक की शाखा खुल गई है। अब भीड़ से आम जनता को मिलेगी निजात। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जन प्रतिनिधि सहित सैकडो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button