गोड्डा
एसडीओ ने ढोढ़ा पंचायत में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेहरमा। अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी ने मेहरमा प्रखंड अंतर्गत ढोढ़ा पंचायत में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मनरेगा योजना से निर्मित सिंचाई कूप, अबुआ आवास योजना तथा 15वीं वित्त आयोग मद से कराए गए विकास कार्यों का जायजा लिया। एसडीओ ने संबंधित योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं लाभुकों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पदाधिकारियों को योजनाओं का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। साथ ही लाभुकों से भी योजनाओं के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक सुझाव दिए। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार, मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत सिंह व साहब लाल हांसदा सहित पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे। पदाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी एसडीओ को उपलब्ध कराई है।



