बरेली
21 जून को स्पोर्ट स्टेडियम में होगा वृहद सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम
योग स्वस्थ जीवन और सकारात्मक सोच का आधार: जनप्रतिनिधियों का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में आज मा0 राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार)वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन डा0 अरूण कुमार जी ने प्रातः 6.00 बजे योग सप्ताह का उद्घाटन भगवान धन्वंतरि एवं महर्षि पतंजलि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। योग सप्ताह के अन्तर्गत दिनांक 15 जून से 20 जून 2026 तक प्रातः 6.00 से 8.00 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास व स्लोगन, योग चित्रकला, योगासन आदि प्रतियोगिताओं एवं योग सेमिनार का आयोजन किया जाएगा तथा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम दिनांक 21 जून 2026 को स्पोर्ट्स स्टेडियम, बरेली में बृहद सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
इस अवसर पर मंत्री जी ने कहा कि वृद्धावस्था जनित रोगों से बचाव के लिए योग आवश्यक है, निरन्तर योग करते रहें और फिट रहें। इस मौके पर
सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग आवश्यक हैं जो हमें विरासत में मिला हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा वसुधैव कुटुम्बकम् के अन्तर्गत सम्पूर्ण विश्व को एक परिवार की तरह मानते हुए लोगों के स्वस्थ रहने का संकल्प लिया गया, जिसके फलस्वरूप आज पूरा विश्व 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाता हैं, योग स्वस्थ जीवन का माध्यम है, सभी को अपने जीवन में योग को दिनचर्या का अंग मान लेना चाहिए, हम स्वस्थ रहेंगे तभी विकास कर पायेगें और भारत आगे बढे़गा।
जिलाधिकारी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति एवं ऋषि परम्परा की अमूल्य धरोहर हैं, योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने की एक जीवन पद्धति है, आज पूरा विश्व योग के महत्व को स्वीकार कर रहा है और इसे स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार मान रहा है ! योग के प्रचार-प्रसार हेतु मंत्री जी, सांसद, विधायकगण, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर पद यात्रा का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार, अध्यक्ष जिला पंचायत रश्मि पटेल, विधायक बिथरी चैनपुर डा0 राघवेन्द्र शर्मा, विधायक नवाबगंज डा0 एम0पी0 आर्य, सदस्य विधान परिषद बहोरन लाल मौर्य, कुंवर महाराज सिंह, अधिकारियों में जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा देवयानी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 अजय पाल सिंह, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा0 मंजू सिंह, चिकित्साधिकारी डा0 आरिफ यूनानी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


