अंतरराष्ट्रीयदिल्लीराष्ट्रीय

अब यूरोप में भी मेक इन इंडिया’ की गूंज

स्लोवाकियां के साथ रक्षा सहयोग पर बनी सहमति।

नई दिल्ली। दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी का जिक्र करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में सहयोग, आपसी भरोसे और साझा रणनीतिक सोच के ऊँचे स्तर का सबूत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा रक्षा सहयोग हमारे गहरे आपसी भरोसे और रणनीतिक तालमेल का सबूत है। मुझे खुशी है कि हमने आज इस अहम क्षेत्र में ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे रक्षा उद्योगों के बीच संयुक्त विकास, संयुक्त उत्पादन और सहयोग को नई गति मिलेगी।
भारत और स्लोवाकिया ने सोमवार को रक्षा सहयोग पर एक ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ पर हस्ताक्षर किए। इसका मकसद दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच संयुक्त विकास, संयुक्त उत्पादन और सहयोग को बढ़ावा देना है, जो दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। इस बात की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रातिस्लावा में स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की। दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी का जिक्र करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में सहयोग, आपसी भरोसे और साझा रणनीतिक सोच के ऊँचे स्तर का सबूत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा रक्षा सहयोग हमारे गहरे आपसी भरोसे और रणनीतिक तालमेल का सबूत है। मुझे खुशी है कि हमने आज इस अहम क्षेत्र में ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे रक्षा उद्योगों के बीच संयुक्त विकास, संयुक्त उत्पादन और सहयोग को नई गति मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button